|
वेब दावा प्रबंधन प्रणाली वेब-दावा (दावे, कोर्ट एवं दुर्घटना सूचना प्रबंधन प्रणाली) नामक इस विकसित कंप्यूटर से दावा कार्यालयों के क्रिया-कलाप स्वचालित हो जाएंगे और यह दावों, कोर्ट और दुर्घटना संबंधी मामलों में उपयोगकर्ता के अनुकूल सूचना उपलब्ध कराएगी।
वेब दावों के अंतर्गत निम्नलिखित क्रिया-कलाप आते हैं
कंप्यूटर सेक्शन ( एमआईएस रिपोर्ट तैयार करना) इंडेक्स सेक्शन (मामला प्रविष्टि सेक्शन) डीलिंग सेक्शन (किसी व्शेष मामले की सभी कार्यवाहियों से संबंधित कार्य) कोर्ट सेक्शन (दावों संबंधी कोर्ट मामलों के संबंध में) दुर्घटना प्रोसेसिंग सेक्शन (दुर्घटना और दुर्घटना संबंधी कोर्ट के मामलों के संबंध में)
यह वेब-दावा सभी दावों/कोर्ट/दुर्घटना संबंधी मामलों का अद्यतन डेटाबेस रखेगा। यह वेब-दावा विभिन्न दस्तावेज एवं पत्र तैयार करेगा, जिन्हें अब तक मैनुअल रूप से तैयार किया जा रहा है। इस विकसित प्रणाली से फाइल केजटिल रख-रखाव से बचा जा सकेगा और किसी भी प्रकार की पूछताछ का उत्तर देने में आसानी होगी जो मुख्य दावा कार्यालय में दर्ज मामलों की ठीक स्थिति बताएगा।
आम जनता अब निम्नलिखित कर सकेगी
दावा मामलों को दर्ज कर सकेगी (ई-फाइलिंग) वेब पर स्थिति का पता कर सकेगी (दावे, दुर्घटना और कोर्ट मामले)
इस साइट पर अब दावों संबंधी नियम और विनियमों की जानकारी ली जा सकती है। इस साइट पर सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और उत्तर रेलवे कक्षों के विवरण भी प्राप्त हो सकेंगे। रनिंग एपलेट पर मुख्य दुर्घटनाएं और किसी दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों का विवरण भी प्रदर्शित करता है।
टिप्पणी : इस प्रोजेक्ट-II ग्रुप को दिसंबर, 2004 तक दिल्ली-हावड़ा मार्ग के लिए पार्सल सूचना प्रणाली संबंधी काम भी पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है।
|