किसी भी वास्तविक वितरण प्रणाली पर निरंतर नज़र रखना उसका सबसे महत्वपूर्ण पहलू होता है. क्रू प्रबंधन प्रणाली से उपयोगकर्ता हर समय क्रू की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकता है और कर्मीदल संबंधी पूर्ण जानकारी रख सकता है. यह प्रणाली प्रबंधन और क्रू की आवाजाही संबंधी काम करती है और परिसंपत्तियों के इष्टतम उपयोग के लिए प्रबंधकों की सहायता भी करती है.
क्रू प्रबंधन प्रणाली न केवल माल परिचालन सेवाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें किसी भी क्रू बुकिंग स्थल पर आवश्यक सभी गतिविधियां जैसे शंटिंग और कोचिंग सेवाएं भी मौजूद हैं. इसमें वे सभी तत्व हैं, जो लॉबी में लिखा-पढ़ी का काम, जैसे परिपत्र, सावधानता आदेश प्रदर्शित करना, क्रू के ज्ञानवर्धन के लिए क्विज़ और क्रू की सेल्फ-सर्विसेज आदि काफी हद तक कम हो जाता है. लोको निरीक्षक भी अपने चालकों पर निगरानी रख सकते हैं और उनके कार्य निष्पादन का मूल्यांकन कर सकते हैं.
इस सॉफ्टवेयर में प्रत्येक लॉबी को कस्टमाइज कर सकने की क्षमता है जिससे एंड यूज़र उस लॉबी और सभी लॉबियों पर एक साथ काम कर सकता है. इसमें एक शक्तिशाली एसएमएस मॉड्यूल है, जिससे उपयोगकर्ता क्रू बुकिंग के लिए एसएमएस के माध्यम से मार्निंग पोजिशन, कर्मीदल की कमी की चेतावनी, कर्मीदल के कार्मिकों की जानकारी, क्रू-माइलेज, क्रू-स्टेटस और कई अन्य कार्य कर सकता है.
मार्च, 2008 में म.रे., प.रे., उ.रे., प.म.रे., उ.म.रे., द.म.रे. और उ.प.रेलवे में स्थित 110 से अधिक लॉबियों में लगभग 700 डेटा एंट्री नोड्स और 300 से अधिक क्रू इंटरेक्शन कियोस्क चालू किए गए हैं. द.रे. और द.म.रे. पर काम आरंभ किया जा चुका है और सितंबर, 2008 तक पूरी भारतीय रेलवे को कवर किए जाने का लक्ष्य है. क्रू प्रंबधन प्रणाली के माध्यम से मार्च, 2008 में ही माल, कोचिंग और शंटिंग सेवाओं के लिए 5000 से अधिक कर्मीदल बुक किए गए हैं.
क्रू प्रबंधन प्रणाली का इन-हाउस विकास किया गया है, जिसे भारतीय रेलवे के सामरिक लाभ के लिए क्रिस की एक समर्पित टीम ने डिजाइन किया है, इसका विवरण इस प्रकार है :
क्रू प्रबंधन प्रणाली पर उपलब्ध सभी कर्मीदलों की ग्लोबल ट्रेकिंग होना, चाहे क्रू गाड़ी पर, मुख्यालय रेस्ट पर, आउट स्टेशन रेस्ट पर है, छुट्टी पर है और हर वक्त क्रू की प्रत्येक सूचना का क्रू प्रबंधन प्रणाली से एकीकरण होना ताकि उपयोगकर्ता हर समय कर्मीदल की गणना कर सके और इस प्रणाली के बिजनेस लॉजिक की सहायता से रनिंग लागत में कमी ला सके.
क्रू प्रबंधन प्रणाली में वेब इनेबल्ड रिपोर्टें हैं जो सभी फॉयस नेटवर्क उपयोगकर्ताओं के पास उपलब्ध हैं. ये रिपोर्टें सभी उपयोगकर्ताओं के लिए पारदर्शी हैं और बिजनेस संबंधी निर्णय लेने वाले किसी भी समय इन रिपोर्टों को एक्सेस कर सकते हैं और उपलब्ध पारदर्शी स्टेटिकल जानकारी के आधार पर बिजनेस संबंधी निर्णय ले सकते हैं.
भावी दृष्टिकोण : क्रू प्रबंधन प्रणाली निम्नलिखित मॉड्यूलों पर काम करती है और वर्ष 2008-09 में इसके रिलीज हो जाने की संभावना है. ये मॉड्यूल हैं, कर्मीदल के ब्रेथ एनालिसिस, बायोमेट्रिक्स और उनके असामान्य व्यवहार की रिपोर्टिंग.