|
प्रोजेक्ट-IV ग्रुप ने वेब इनेबल्ड दावों के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक डिजाइन और क्रियान्वित किया है. यह ग्रुप दो परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है :
1. पार्सल प्रबंधन प्रणाली
रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-हावड़ा कॉरीडोर के सात स्टेशनों यथा दिल्ली, नई दिल्ली, कानपुर, इलाहाबाद, गया, सियालदह और हावड़ा स्टेशनों के पार्सल कार्यालयों के कंप्यूटरीकरण के लिए 2 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत पर एक पायलट परियोजना स्वीकृत की है. इस परियोजना के क्रियान्वित हो जाने पर निम्नलिखित लाभ होंगे :
- · वजन तोलने और बुकिंग में लगने वाले समय में कमी.
- · स्थान की उपलब्धता के अनुसार लदान के लिए अग्रिम निर्देश देने से उपलब्ध स्थान का इष्टतम उपयोग और ओवरलोडिंग पर नियंत्रण.
- · इनवार्ड यातायात के संबंध में पूर्व सूचना.
- · प्राथमिकता के अनुसार लदान.
- · पार्सल की अद्यतन जानकारी का वेब इनेबल होना.
- · डायनेमिक मेनेजमेंट टूल.
- · दावों में कमी.
पार्सल प्रबंधन प्रणाली के निम्नलिखित मॉड्यूल हैं :
- · बुकिंग और डिलीवरी मॉड्यूल
- · लोडिंग और अनलोडिंग मॉड्यूल
- · स्थान-शुल्क और विलंब-शुल्क की गणना
- · वी.पी. और लीज़ बुकिंग
- · पैकेजों पर बार कोड लेबल की प्रिंटिंग और स्केनिंग
- · ऑनलाइन स्टेटस और ट्रेकिंग
- · दिल्ली-हावड़ा मार्ग के 7 स्टेशनों पर ओवर-कैरेज और अंडर-कैरेज की स्थिति.
एप्लीकेशन आर्किटेक्चर
पूरी एप्लीकेशन जावा में विकसित की गई है और यह जेनेरिक तीन स्तरीय सेंट्रलाइज्ड एप्रोच पर आधारित है जिसका स्टोरेज एरिया नेटवर्क आसानी से एक्सेस किया जा सकता है. डेटा सर्वर मशीन (लीनक्स सर्वरों का एक समूह) जिऑन के ओपन हार्डवेयर प्लेटफार्म पर होगी. हाई अवेलेबिलिटी और लोड बैलेंसिंग मोड में अपाचे एंड अपाचे टॉमकैट का उपयोग किया गया है. आरडीबीएमएस को क्लस्टर मोड में जेडीबीसी द्वारा एक्सेस किया गया है.
बैक-एंड आरडीबीएमएस :
आरएसी एन्वायरमेंट में ऑरेकल 10 जी एन्टप्राइज एडीशन.
मिडिल-टीयर – एप्लीकेशन सर्वर :
अपाचे/अपाचे टॉमकैट/जेबॉस
फ्रंट-एंड क्लाइंट्स :
विंडोज़ एक्सपी एम्बेडिड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित थिन क्लाइंट्स/इंटरनेट एक्सप्लोरर 6.0 के साथ पीडीए
द्वितीय चरण में दावा कार्यालयों की वेब-इनेबलिंग
यह परियोजना प्रथम चरण के दावों की वेब इनेबलिंग से संबंधित है और इसके तीन उप-भाग हैं जिसे http://www.claims.indianrail.gov.in पर हॉस्ट किया गया है.
रेल दावा अधिकरणों का कंप्यूटरीकरण
देश में स्थित सभी 18 रेल दावा अधिकरण कार्यालयों को कंप्यूरीकृत किया जाएगा और फॉयस के निकटतम स्थल को राउटर्स और लोकल एरिया नेटवर्क एक्सटेंडर्स के माध्यम से जोड़ा जाएगा. इसे http://www.rct.indianrail.gov.in साइट पर देखा जा सकता है.
रिफंड गुड्स का कंप्यूटरीकरण
रिफंड गुड्स एप्लीकेशन पहले ही लांच की जा चुकी है और इस एप्लीकेशन पर सभी क्षेत्रीय रेलें पहले से ही कार्य कर रही हैं.
सहायक दावा कार्यालयों का कंप्यूटरीकरण
21 सहायक दावा कार्यालयों को निकटतम एफओआईएस स्थलों से जोड़ा जा रहा है. ये कार्यालय अतिरिक्त उपयोगकर्ता के रूप में, वेब इनेबल्ड दावा कार्यालयों के वर्तमान वेब पतों और वर्तमान |