|
CONCERT
- क्रिस, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली द्वारा विकसित - कंट्रीवाइड नेटवर्क फॉर कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशवन एंड टिकटिंग (कंसर्ट), भारतीय रेलवे यात्री आरक्षण प्रणाली के लिए एक नेटवर्किंग समाधान है।.............
वेब पर पीआरएस
-यात्री आरक्षण प्रणाली में सीट उपलब्धता/ पीएनआर/यात्रा-प्लानर/किराया/समय-सारणी संबंधी पूछताछ और इंटरनेट पर टिकटों के ई-आरक्षण की सुविधा उपलब्ध है।
यूटीएस
अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली। यह भारतीय रेलवे की संपूर्ण नेटवर्क्ड अनारक्षित टिकटिंग के लिए एक पूर्ण समाधान है।......
सीजन टिकट परियोजना(STEAM) - यह सॉफ्टवेयर मुंबई की उपनगरीय गाड़ियों (मुंबई की जीवन-रेखा) की टिकटिंग आवश्यकताओं को पूरा करता है।
राष्ट्रीय गाड़ी पूछताछ प्रणाली / वेब पर राष्ट्रीय गाड़ी पूछताछ प्रणाली
राष्ट्रीय गाड़ी पूछताछ प्रणाली एक विश्वसनीय केंद्रीकृत सूचना प्रणाली है, जो यात्रियों को अद्यतन और सही सूचनाएं उपलब्ध कराता है।......
शिकायत प्रणाली
यह सॉफ्टवेयर भारतीय रेलवे के लिए बनाया गया है, जिसका उद्देश्य है स्टेशन, मंडल, क्षेत्रीय रेलों या रेलवे बोर्ड स्तर पर दर्ज़ शिकायतों / कमियों का रिकार्ड रखना।
यात्री कोचिंग रिफंड प्रणाली - यात्री कोचिंग रिफंड का कंप्यूटरीकरण।
आरक्षण/पूछताछ प्रणाली के साथ एटीएम का एकीकरण - क्षेत्रीय रेलों के साथ हुए एक समझौते के अनसार भारत के कई बैंक एटीएम के माध्यम से आरक्षित और अनारक्षित टिकटें जारी किया करेंगे।....
डेटा वेयरहाउसिंग
किसी भी तरह की पूछताछ के लिए निर्णयकर्ता सीधे डेटा वेयरहाउस का उपयोग कर सकता है। यह ऐतिहासिक परिदृश्य के साथ तेजी से आउटपुट भी देता है जिससे बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है, इस प्रकार मार्केट में प्रतिस्पर्धात्मक छवि बनती है, लाभ में वृद्ध होती है और बेहतर ग्राहक संतुष्टि मिलती है। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, अत: यह सूचना प्रौद्योगिकी लागत को कम करता है... |