रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस), रेल मंत्रालय का एक स्वायत्त संगठन है जो आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ भारतीय रेलवे के सूचना प्रौद्योगिकी विंग के रूप में नई दिल्ली में स्थित है और इसके नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, सिकंदराबाद, कोलकाता, पटना और गोरखपुर में क्षेत्रीय डेटा केंद्र हैं. क्रिस भारतीय रेलवे की प्रतिष्ठित यात्री आरक्षण प्रणाली (पी.आर.एस.) और माल परिचालन सूचना प्रणाली (फॉयस) सहित अनेक प्रमुख कंप्यूटर एप्लीकेशनों के विकास, कार्यान्वयन और अनुरक्षण कार्य कर रहा है. क्रिस एक तकनीकी निष्ठ संगठन के रूप में कैरियर के बढ़ते विकास का मार्ग प्रशस्त करता है. विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं से आप अपनी व्यावसायिक योग्यता बढ़ा सकते हैं. इसके लिए क्रिस में बेहतर प्रशिक्षण और चुनौतीपूर्ण सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर जैसे डिजाइन बेस्ड केस टूल्स, हाईली स्केलेबल और फॉल्ट टोलरेंट (24x7) ओएलटीपी, बिजनेस इंटेलीजेंस और डेटा वेयर हाउसिंग, ई-कॉमर्स, एम्बेडिड मोबाइल एप्लीकेशनंस, प्री-डिफाइंड अपटाइम सर्विस लेवल एग्रीमेंट (एस.एल.ए.) के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर मेनेजमेंट और अद्यतन तकनीकी प्लेटफार्मों जैसे सोलारिस, एआईएक्स, लीनक्स, ओपन वीएमएस, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़, जे2ईई, सी++, डॉट.नेट, रेशनल स्यूट, मिडिल वेयर यथा एचपी-आरटीआर, बीईए टक्सेडो, आरडीबीएमएस-साइबेस/ऑरेकल/ सीक्वल/साइबेस एएसए/ अल्ट्रालाइट सर्वर, एप्लीकेशन सर्वर, आटोमेटिड टेस्टिंग टूल्स यथा रेशनल रोबोट, चेकप्वाइंट फायरवॉल्स और वीपीएन में काम करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं.

एफ ओ आई एस
पी आर एस
यू.टी.एस
आई सी ऍम एस
ओ ए ई डब्ल्यू
सत्संग
नेटवर्क समूह
प्रोजेक्ट-I
प्रोजेक्ट-II
प्रोजेक्ट-III
प्रोजेक्ट-IV
प्रोजेक्ट-V